डेमू ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बे के फरीदपुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय शंकर राम की रविवार रात करीब 9:15 बजे डेमू ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे और रेलवे लाइन पार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि बनारस से आजमगढ़ की ओर जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आने से शंकर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, शंकर राम दिव्यांग थे और पहले गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते थे। करीब दो-तीन वर्ष से वह घर पर ही रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी हैं, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।

बताया गया कि पत्नी की बीमारी, इलाज के खर्च और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी को लेकर शंकर राम काफी परेशान रहते थे। इसी वजह से वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में भी बताए जा रहे थे।

कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें