गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम, सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और विचारों से अवगत कराते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान और स्वच्छता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यालयों और थानों में भी हुए कार्यक्रम

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों, थानों और चौकियों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा, जनसेवा तथा राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें