विदाई समारोह में निवर्तमान एपीओ विनय दुबे को दी भावभीनी विदाई


सेवराई। भदौरा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को निवर्तमान एपीओ विनय कुमार दुबे का विदाई समारोह आयोजित किया गया। रोजगार सेवकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नवागत एपीओ वीरेंद्र कुमार यादव का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने निवर्तमान एपीओ विनय कुमार दुबे को माला पहनाकर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया है। विनय कुमार दुबे ने भदौरा ब्लॉक में एपीओ के रूप में बेहतर कार्य कराया, जिससे ब्लॉक ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने निवर्तमान एपीओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में नवागत एपीओ वीरेंद्र कुमार यादव का भी स्वागत किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विनय कुमार दुबे ने कहा कि नई जगह पर जाने में शुरुआत में कुछ कठिनाइयां आती हैं, लेकिन समय के साथ सामंजस्य बन जाता है। उन्होंने कहा कि भदौरा ब्लॉक में करीब तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान खट्टी-मीठी यादों के साथ सभी से आत्मीय संबंध बन गया। यहां के लोगों से अपनापन और लगाव हो गया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में कभी भी किसी सहयोग की जरूरत हो तो उन्हें जरूर याद करें, वह हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय, रोजगार सेवक अशोक यादव, गुड्डू सिंह, मुन्ना, भुवनेश्वर प्रसाद, महेंद्र, वासिल खान, राम बच्चन यादव, अजय कुमार, संदीप सिंह, कामरान खान, अशोक सिंह, कलाम खान, प्रिंस सिंह, मेवालाल, अजीत कुमार, कुंदन, धर्मेंद्र राय, मिनहाज खान, शमीम अहमद, जहांगीर, अरुण पांडेय, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें