सादात – गाज़ीपुर
नगर स्थित महंत शिवदास उदासीनी इंटर कालेज (समता इंटर कॉलेज) में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ‘मेरे सपनों का भारत ‘ के उपभाग
‘ पेंटिंग प्रतियोगिता ‘ और ‘भाषण एवं सामान्य ज्ञान ‘ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम जिला विद्यालय निरीक्षक गाज़ीपुर और उत्तरप्रदेश शासन द्वारा तय किया गया था। यह थीम ‘जनकल्याणकारी योजनाएं, सपनों का भारत,राष्ट्रीय प्रतीक और विकसित भारत-2047’ थी।इंटर कालेज के छात्र एवं छात्राओं ने इस थीम से जुड़ी पेंटिंग बनाईं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक के तौर पर मोर, कमल और राष्ट्रीय ध्वज को दर्शाया। साथ ही, डिजिटल इंडिया को दर्शाते हुए चैट जीपीटी, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को भी पेंटिंग में जीवंत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व नोडल अधिकारी प्रद्युम्न राय, प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह यादव, प्रवक्ता संतोष सिंह यादव, सहायक अध्यापक अनिल यादव, सहायक अध्यापक चन्दन सिंह यादव, दिलीप कुमार, अशोक यादव, विमल कुमार गुप्ता, पूनम यादव, सुमन यादव, प्रवक्ता मंजू पाडेय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। पेंटिंग बनाने एवं भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का यादव, मांसी यादव आयुष कुशवाहा,अंशिका यादव, नेहा अंसारी,सत्यम कुमार मीनू प्रजापति,अभिषेक कुमार, अवनीश कुशवाहा, ऋषभ यादव ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य श्री राजेश सिंह यादव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।तथा मुख्य अतिथि प्रद्युम्न राय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुआ कहा कि आप लोग देश के भविष्य हैं आप ही लोगों से भारत 2047 तक विकसित एवं सुदृढ़ भारत बन सकता है एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से बताया l
