गाजीपुर। जनपद गाज़ीपुर के लंका मैदान में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा के तत्वाधान में ग़ाज़ीपुर वासियों के लिए वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 26,27,28 सितम्बर को देश के प्रतिष्ठित डाक्टरों के देख रेख में किया जा रहा है l
जखनियां विधान सभा 373 के पंडित मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज सिखडी के प्रांगण में लोकसभा गाजीपुर के पूर्व प्रत्याशी रहे पारस नाथ राय के अध्यक्षता में गाज़ीपुर वाशियो के सुविधा हेतू पंजीकरण का कार्य हुआ जिसमे समाचार लिखे जाने तक लगभग 400 लोगों ने पंजीकरण कराया l
पंजीकरण शिविर में उपस्थित समाजसेवी अभिनव सिन्हा ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर बिल्कुल निःशुल्क है इस शिविर में जो लोग अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराएंगे उनका डाक्टर फीस, जांच एवं दवा बिल्कुल निःशुल्क (फ्री) है l एवं जनता से आह्वाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस स्वास्थ शिविर में लाभ लें l
पारस नाथ राय ने बताया कि केवल हृदय का आपरेशन छोड़कर और सभी रोगों का इलाज एवं आपरेशन गाज़ीपुर के मेडिकल कॉलेज में देश के प्रतिष्ठित डाक्टरों द्वारा किया जाएगा एवं यहां पर मरीजों के भर्ती होने का भी प्रबन्ध है जो फ्री है एवं बताया कि जरूरत पड़ने पर मरीजों का इलाज देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल एम्स, हेरिटेज आदि हॉस्पिटलों में भी होगा l
स्वास्थ्य परिक्षण रजिस्ट्रेशन शिविर में भाजपा मंडल सादात उत्तरी मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, मनिहारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रिपुंजय गुप्ता, जखनियां मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं ग़ाज़ीपुर सोशल मीडिया विभाग से प्रद्युम्न राय, वरिष्ठ नेता सुशील सिंह, संतोष राय, संतोष सिंह, जोगिंदर राय, प्रधानाचार्य नीरज राय, जिलाउपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवपूजन चौहान, युवा नेता आदर्श राय के साथ साथ सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे l
पंजीकरण शिविर में उपस्थित उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया गया l
