कंपोजिट विद्यालय रसड़ा में ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन


  1. कंपोजिट विद्यालय रसड़ा में ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रसड़ा,बलिया। अन्तरराष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय रसड़ा, जनपद बलिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रागिनी साहनी, द्वितीय स्थान पलक साहनी एवं तृतीय स्थान अनन्या तिवारी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दिव्य ज्योति गुप्ता, सृष्टि कुमारी, श्वेता गोंड, खुशी ने भी प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिनाक्षी तिवारी, द्वितीय स्थान सुहाना शर्मा एवं तृतीय स्थान प्रियांशु गुप्ता ने प्राप्त किया। इस वर्ग में पूजा ने भी प्रतिभाग किया।
सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप कॉपी-कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सहायक अध्यापक वीरेंद्र यादव रहे तथा कार्यक्रम का संयोजन शैलेंद्र प्रताप द्वारा किया गया। बच्चों को ओजोन परत के महत्व के बारे में बताने में वीरेंद्र यादव की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, शिक्षक श्वेता, जितेंद्र बहादुर, अनूप गुप्ता, रुखसाना बेगम, पुष्पा शर्मा, सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें