साइबर ठगी के 10 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

दोहरीघाट साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, MRM पोर्टल के जरिए पीड़िता को मिली रकम

दोहरीघाट (मऊ)। साइबर ठगी की शिकार हुई महिला के खाते से निकाली गई 10 हजार रुपये की धनराशि दोहरीघाट थाना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में दोहरीघाट थाना साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

कुरंगा निवासी श्वेता सिंह पत्नी विवेकानंद राय के खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 10 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और MRM पोर्टल के माध्यम से ठगी गई पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत करने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें