अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

दुबारी मोड़ के पास मधुबन पुलिस ने दबोचा, राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

मधुबन, मऊ। अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मधुबन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दुबारी मोड़ के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे संबंधित कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेशदत्त मिश्र के नेतृत्व में थाना मधुबन पुलिस टीम ने 14 सितंबर 2026 को दुबारी मोड़ के पास से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ काणों पुत्र सुबाष उर्फ डब्बा, निवासी ग्राम काटवास, थाना मांडन, जनपद कोटपुतली, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन में दर्ज मु0अ0सं0 290/2025, धारा 87 व 64(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। इसी मामले में आरोपी वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें