निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी शिक्षण के टिप्स


निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी शिक्षण के टिप्स

 

रतनपुरा,मऊ। ब्लॉक संसाधन केंद्र गाढ़ा, रतनपुरा में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एफएलएन एवं एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कुल 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में चल रहे प्रशिक्षण में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के साथ-साथ कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए संदर्भदाता जीवन प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि बच्चों को कक्षा में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। भाषाई समझ विकसित करने के लिए बच्चों से अधिक से अधिक संवाद करना जरूरी है। इससे उनकी झिझक दूर होगी और वे अपनी बात को सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ व्यक्त कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों को प्रश्न पूछने और तर्क करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया, ताकि उनमें विचार करने, तर्क-वितर्क करने तथा अपनी बात रखने की क्षमता विकसित हो सके।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में नई शिक्षा नीति, बच्चों के बुनियादी भाषा ज्ञान, गणितीय कौशल तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्य पुस्तकों के प्रभावी शिक्षण की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

संदर्भदाता के रूप में जीवन प्रकाश गोस्वामी, श्वेता, बालेश्वर बिंद, पंकज सिंह एवं जमील अहमद अंसारी ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण की गतिविधियों एवं संवादात्मक शैली के कारण प्रशिक्षुओं में भी काफी उत्सुकता और उत्साह दिखाई दिया। प्रशिक्षुओं का कहना था कि प्रशिक्षण में बताए गए सरल एवं व्यवहारिक तरीकों से उन्हें कक्षा-कक्ष में अध्यापन कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें