रसोईया की बिदाई से भाव विभोर हुए शिक्षक व बच्चे


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय 

 

भांवरकोल / गाजीपुर। कम्पोजिट विद्यालय भाँवरकोल में गुरुवार को विद्यालय की रसोइया शारदा देवी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश के क्रम में सेवा अवधि पूर्ण होने के उपरान्त उनकी सेवानिवृत्ति के तहत विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह यादव ने शारदा देवी के विद्यालय के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण होता है और शारदा देवी ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

इस अवसर पर सलाहुद्दीन शाह, तुलसी प्रसाद धूसिया, मु. आलिम हुसैन, मनीष कुमार राय, दीपक पाठक, योगेश राम, संतोष यादव, राकेश गौड़, प्रभा देवी एवं प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से शारदा देवी को सम्मानित करते हुए उन्हें फूल माला के साथ अंगवस्त, परचून के कुछ सामान और साथ में 5100 रुपए नकद देकर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

विदाई के दौरान विद्यालय का वातावरण भावुक हो गया। शिक्षकों एवं बच्चों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें