त्रिलोकी नाथ राय
मऊ। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, जनपद मऊ का स्थापना दिवस कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आशीष कुमार राय के आवास पर हर्षोल्लास एवं सामाजिक एकजुटता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्थापना दिवस समारोह को सकुशल संपन्न कराया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संगठन की स्थापना के उद्देश्यों, सामाजिक एकता, आपसी सहयोग एवं समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन समाज के लोगों को एकजुट करने के साथ-साथ सामाजिक उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
कार्यक्रम में रविंद्र राय, अखिलेश राय, आशुतोष राय, आलोक राय, विपुल राय, शिवम राय, सुजीत राय, सर्वेश राय, आशुतोष राय बबलू, विनोद राय, मारकंडेय राय, मृगेंद्र राय, अमित राय, सहर्ष राय, आयुष्मान राय, सोनू राय, शशांक राय, उत्कर्ष राय, सुरजीत राय, प्रमोद राय, देवेश राय, समीर राय, भूपेंद्र राय, अवनीश राय, दिनेश राय, कालेश्वर राय, शैलेश राय, मूलशंकर राय, विश्वनाथ राय, वैभव राय आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
