सम्भव जनसुनवाई में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

सात फरियादियों ने रखीं समस्याएं, ईओ ने संबंधित कर्मचारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

घोसी। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शासन के निर्देश पर सोमवार को घोसी नगर पंचायत कार्यालय में सम्भव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में नगर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं।

जनसुनवाई के दौरान नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी और दवा के छिड़काव समेत अन्य समस्याओं से संबंधित कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिशासी अधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राप्त शिकायतों में से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष दो शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सम्भव जनसुनवाई नगरवासियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। नगर पंचायत का प्रयास है कि लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। जनहित से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही विकास और जनहित से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

इस दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राकेश पांडेय, लिपिक अनिल, शादाब, सुजीत, शैलेश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें