प्रेरणा और राजेश्वरी ने जीता स्वर्ण, दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे ने लूटी वाहवाही


नंदगंज (गाजीपुर)। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक के पांचवें दिन बुधवार को महिला वर्ग के 69 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 69 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की प्रेरणा सालवी ने कुल 580 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की पूनम 537.5 किलोग्राम के साथ दूसरे और दिल्ली की स्नेहा कुमारी 455 किलोग्राम के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 76 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु की राजेश्वरी विनायमूर्ति ने 543 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की सेजल मोइकर 527.5 किलोग्राम के साथ दूसरे और आंध्र प्रदेश की सीर चंदर कला 510 किलोग्राम के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में स्पेशल ओलम्पिक के तहत विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में भार उठाकर अपनी प्रतिभा और हौसले का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्साह ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता के बाद सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न तथा विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें