नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन उत्तरप्रदेश ने बनाया दबदबा, जीते दो स्वर्ण पदक के साथ सिल्वर और कांस्य पदक


नंदगंज(गाज़ीपुर ) मंगलवार दिनांक 01.09.2026 दिन मंगलवार को 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होटल श्याम के मालिक वरुण कुमार सिंह, युवा व्यवसायी आनंद राय, स्वामी सहजानंद पी.जी. कालेज के प्राचार्य डॉ. विजय राय जी और शौर्य सैनिक संगठन कैप्टन सुब्बा यादव, कैप्टन ओम प्रकाश, सुबेदार राजकुमार एवं सूबेदार मेजर विजय कुमार रहे जिनको पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री अमित राय और एशिया चैंपियन अरबिंद शर्मा और स्वामी सहजानंद पी. जी. कालेज के कोच संजय राय द्वारा क्रमशः अंगवस्त्र और सम्मान चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।

आज कुल चार केटेगरी की प्रतियोगिता हुई जिसमे पुरुष वर्ग के 83kg.भार वर्ग में मध्यप्रदेश के शैलेन्द्र सेवतिया ने टोटल 845 किलो भार उठाकर प्रथम और मध्यप्रदेश के ही योगेश नाथ ने टोटल 787.5 किलो भार उठाकर द्वितीय और गुजरात के जय पटेल ने टोटल 765 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

पुरुष वर्ग के ही 93 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के रंजीत कुमार मौर्या ने टोटल 825 किलो भार उठा कर प्रथम, पंजाब के एकमज्योत सिंह ने टोटल 795 किलो भार उठाकर द्वितीय और महाराष्ट्र के जीतेंन नीलेश राने टोटल 795 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस केटेगरी में द्वितीय एवं तृतीय साथ का चयन खिलाड़ियों के बॉडी वेट के आधार पर किया गया।

महिला वर्ग के 57 किलो भार वर्ग केरला की कीर्ति कुमारी ने कुल 467.5 किलो भार उठाकर प्रथम और मध्य प्रदेश की रिया कल्याण ने टोटल 455 किलो भार उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग के ही 63 किलो भार वर्ग उत्तर प्रदेश की ज्योति सिंह ने टोटल 497.5 किलो भार उठाकर प्रथम और राजस्थान की रेखा आचार्य ने टोटल 495 किलो भार उठाकर द्वितीय और बिहार की नेहा रानी के टोटल 477.5 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान समस्त कार्यो को सुव्यवस्थित करने में महा सचिव अमित राय ,एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजय राय, संजीव सिंह,पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें