लगातार दूसरी बार जेआरएफ उत्तीर्ण कर सूर्य नारायण ने बढ़ाया क्षेत्र का मान


सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवकली गांव निवासी सूर्य नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आयोजित नेट जून-2026 परीक्षा में योग विषय से लगातार दूसरी बार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सूर्य नारायण सिंह देवकली निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में वह एक निजी महाविद्यालय के बीएड विभाग में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई। इसके बाद उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी की। इसके बाद चित्रकूट से बीएड और एमएड की पढ़ाई की।सूर्य नारायण सिंह ने वर्ष 2020 में शिक्षाशास्त्र विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में वह चित्रकूट से पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से योग विषय में एमए करने के बाद उन्होंने जेआरएफ के लिए प्रयास किया और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन के चलते उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।उनकी सफलता पर गांव के वर्तमान प्रधान राम प्रवेश मौर्य सहित साथी, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें