जांच के नाम पर वसूली और फिर लीपापोती का आरोप, दरोगा पर गंभीर सवाल


कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया निवासी योगेंद्र गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विवेचना के नाम पर धन उगाही और मुकदमे में लीपापोती किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक 30 मार्च 2025 को बिरइठ कांटे के पास उस पर जानलेवा हमला हुआ था। मामले में थाना नेबुआ नौरंगिया में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई।

आरोप है कि विवेचना के दौरान विवेचक ने उनसे आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित का दावा है कि उसने मजबूरी में 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी मामले में कार्रवाई के बजाय आरोपियों से कथित मिलीभगत कर विवेचक द्वारा अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उससे दो-तीन महीने तक शराब और मांस मंगवाया गया तथा बाद में पैसे वापस मांगने पर धमकी दी गई। उसके अनुसार अब तक छह हजार रुपये विवेचक द्वारा ऑनलाइन वापस किए गए हैं, जबकि शेष रकम मांगने पर फर्जी मुकदमे और गुंडा एक्ट में कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित ने एसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। आरोपों ने पुलिसिया जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें