शमशाबाद से गुरादरी मठ तक गूंजा हर-हर महादेव, सैकड़ों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक


मोनू भारती | मुहम्मदाबाद गोहना

नंगे पांव कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव-पार्वती की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सावन के अंतिम दिनों में शिवभक्ति की अनूठी छटा गुरुवार को शमशाबाद से गुरादरी मठ तक देखने को मिली। शिव कुटीर शमशाबाद के साधक एवं सेवक दिनेश सरोज के मार्गदर्शन तथा ग्रामीणों के सहयोग से सैकड़ों शिवभक्तों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

महिला-पुरुष श्रद्धालु शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी से सजे रथ के साथ गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच नंगे पांव गुरादरी मठ पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। मंगल ध्वनियों और भजनों के बीच शिवभक्त श्रद्धापूर्वक आगे बढ़ते रहे। भगवान शिव के विभिन्न गणों का स्वरूप धारण किए श्रद्धालुओं के नृत्य ने यात्रा को और आकर्षक बना दिया।

गुरादरी मठ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पाताल गंगा सरोवर में स्नान किया। इसके बाद गंगा एवं भगवान शिव की आरती कर विधिवत संकल्प लिया और जल ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन कर सरोवर की परिक्रमा भी की।

इसके बाद कलश यात्रा वापस शमशाबाद पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिव मंदिर तथा शिव कुटीर स्थित मरछुरेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत महाप्रसाद का वितरण हुआ।

यात्रा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में गांव के स्वयंसेवकों, उत्साही युवाओं और पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया।

कलश यात्रा में मंती देवी, हरिवंश वैरागी, रवि पासी, सीमा देवी, महेंद्र यादव, पप्पू कश्यप, पिंकी सरोज, मरछू राम, काजल, उमाकांत सरोज, अनामिका, सुरेंद्र सरोज, अतुल मौर्य, सरिता देवी, मुकेश सरोज, लालू गोंड़, वंदना, अंजू और दीपक यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें