संवाददाता -आयुष शर्मा( देवरिया )
तरकुलवा, देवरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना तरकुलवा परिसर में श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में किया गया। इस दौरान क्षेत्र की बहनों ने थाना परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें तिलक लगाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और बहनों के बीच भाई-बहन जैसा स्नेह एवं अपनापन देखने को मिला।
रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाया। बहनों ने पुलिसकर्मियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस समाज में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के स्नेह, विश्वास और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर का वातावरण पूरी तरह पारिवारिक और भावनात्मक नजर आया। बहनों द्वारा पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के प्रति अपने दायित्व और सुरक्षा के संकल्प को दोहराया। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं संवाद को और मजबूत करने का संदेश दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया
