धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस की तत्परता से तीन वर्षीय बच्ची को महज दो घंटे के भीतर उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया गया। बच्ची अकेली और लावारिस हालत में रोती हुई मिली थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ सोशल मीडिया, डिजिटल वालंटियर और जिला ग्रुपों के माध्यम से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की।
सूचना मिलने के बाद थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों की पहचान के प्रयास तेज किए। लगातार किए गए प्रयासों के बाद बच्ची की पहचान मदनपुरा निवासी शबीना पत्नी कलाम जौहर के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक तस्दीक के बाद बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बच्ची सकुशल अपने परिवार के पास पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा की गई।
