घर में कूदकर चोरों ने तीन घरों में की चोरी, लाखों के जेवर उड़ाए


सनेहुआ, कासिमाबाद, गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेहुआ गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान चोरों सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया और आराम से चोरी की जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित द्वारा थाना कासिमाबाद में दी गई तहरीर के अनुसार, 17 अगस्त की रात अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोरों ने पहले घर में डिग्गिस के जरिये घर में प्रवेश किया और इसके बाद घर में रखे सामान की तलाशी शुरू कर दी। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर भी हाथ साफ किया। तहरीर में बताया गया है कि चोर घर से सोने का मंगलसूत्र, नाक की नथुनी, अंगूठियां, चेन, कान की बालियां, पायल सहित अन्य आभूषण तथा करीब 10 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा दूसरे घर से भी सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी किए जाने की बात कही गई है। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। सुबह करीब चार बजे घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने तथा घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। पीड़ितों ने थाना पुलिस से चोरी गए आभूषण व नकदी बरामद कराने तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें