पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता अब ₹600 प्रतिदिन


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के कल्याण और सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम को जनपद के पीआरडी स्वयंसेवकों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने देखा।

कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम विलास चौहान और मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद विधायक ने जिले के सभी पीआरडी जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए सरोजनी नगर, लखनऊ में मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा और दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। इसके बाद ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई।

विधायक राम विलास चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण के साथ-साथ मनोबल बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने सभी जवानों को सरकार की इन सौगातों के लिए बधाई दी।

मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जवानों से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी रहती है, ऐसे में समय की पाबंदी और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।

प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभागीय गतिविधियों और पीआरडी की भूमिका की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों से ड्यूटी के दौरान समयबद्धता, अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें