शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, सरायलखंसी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में सरायलखंसी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को सरवां स्थित मोछू मोड़ के पास से वांछित आरोपी संजय मौर्या पुत्र जगदीश मौर्या, निवासी बरपुर, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना सरायलखंसी में मु0अ0सं0 279/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें