नगर पंचायत बहादुरगंज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे


बहादुरगंज, गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पंचायत बहादुरगंज द्वारा गुरुवार की शाम भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत बहादुरगंज के वरिष्ठ लिपिक हरि प्रकाश के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में नगर पंचायत के कर्मचारियों, सभासदों तथा नगर के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, दक्खिन मोहल्ला, गन फैक्ट्री और नई सब्जी मंडी होते हुए बस स्टैंड बहादुरगंज होते हुए मां चंडी धाम परिसर में पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक हरि प्रकाश ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और मजबूती के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

 

तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक हरि प्रकाश, कनिष्ठ लिपिक इकबाल खान, लिपिक अमरनाथ, इफ्तेखार अंसारी, दिनेश प्रजापति, नौशाद अयान, अशोक दास, शकील अख्तर, आशुतोष कुमार, नुरुल्लाह अंसारी, सईदूलहक, संतोष कुमार, आफताब अख्तर सत्यप्रकाश बर्नवाल, दानिश जमाल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

यात्रा के समापन पर वरिष्ठ लिपिक हरि प्रकाश ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों, सभासदों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें