स्पार्क फाल्ट से दिनभर ठप रही विकास खंड की बिजली, उमस में परेशान रहे कर्मचारी


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना। विकास खंड कार्यालय की विद्युत आपूर्ति स्पार्क फाल्ट के चलते करीब एक दिन तक बाधित रही। मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद बुधवार शाम तक विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। बिजली न रहने से विकास खंड कार्यालय में सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, भीषण गर्मी और उमस के बीच कर्मचारियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।

विकास खंड कार्यालय की विद्युत आपूर्ति हाइडिल विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदाबाद गोहना से संचालित होती है। बताया गया कि स्पार्क फाल्ट के कारण मंगलवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कार्यालय में लगा इनवर्टर भी जवाब दे गया। इसके बाद कार्यालय के विभिन्न कक्षों में बिजली आधारित कामकाज प्रभावित होने लगा।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने खराबी दूर करने के लिए काफी मशक्कत की। जांच के दौरान खराब केबल मिलने पर उसे हटाकर नई केबल लगाई गई। इसके बाद बुधवार शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से विकास खंड कार्यालय के मनरेगा सेल, बीडीओ कक्ष, एडीओ कक्ष, तकनीकी सहायक कक्ष, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कक्ष, आवास-पेंशन समेत अन्य कक्षों में कामकाज प्रभावित रहा। कंप्यूटर आधारित कार्य भी दोपहर तक सुचारु रूप से संचालित नहीं हो सके। इससे विभिन्न सरकारी कार्यों के निस्तारण में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विद्युत खराबी के कारण कुछ समय तक कार्यालय का काम प्रभावित हुआ। आवश्यक कार्य जनरेटर और इनवर्टर के माध्यम से संचालित किए गए। विद्युत विभाग ने खराबी को दूर कर बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें