शादी के दो माह बाद 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


शादी के दो माह बाद 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

रतनपुरा,मऊ।हलधरपुर थाना क्षेत्र की दत्तौड़ा ग्राम पंचायत के कुआंरीडीह पुरवे में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुआंरीडीह निवासी कमलेश चौहान (25) पुत्र रामपति चौहान रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने कमरे में था। कुछ समय बाद परिजनों को जब किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने आनन-फानन में कमलेश को फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर, रतनपुरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बताया जाता है कि कमलेश की शादी करीब दो माह पूर्व बिहार के बक्सर निवासी युवती सुप्रिया चौहान से हुई थी। शादी के बाद सुप्रिया अपने पति के घर आई थी और करीब दस दिन बाद वापस बिहार चली गई। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के बीच युवक के वैवाहिक जीवन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी के व्यवहार को लेकर परेशान था। हालांकि इन चर्चाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और घटना के वास्तविक कारण का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलने पर चिकित्सकों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद रतनपुरा चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय पुलिसकर्मियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए हलधरपुर थाने भिजवाया।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पत्नी सुप्रिया चौहान से वहां आने के संबंध में संपर्क किया गया तो उन्होंने आने में असमर्थता जताई। और साफ शब्दों में कहा कि को होना था हो गया अब मैं वहां क्या करने आऊ,कमलेश पांच भाइयों में एक था। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें