सर्पदंश से युवक अचेत,अस्पताल में भर्ती


  1. सर्प दंश से युवक अचेत, अस्पताल में भर्ती
    रतनपुरा मऊ। रतनपुरा प्रखंड के मुबारकपुर ग्राम पंचायत निवासी एक युवक को शनिवार की रात्रि 1:00 बजे सर्प ने काट लिया। युवक ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसे तत्काल एक धार्मिक स्थल पर ले जाया गया। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे फातिमा चिकित्सालय, मऊ में रविवार की प्रातः 6:00 बजे भर्ती कराया गया।
    बताया जाता है कि अरविंद कुमार गुप्त पुत्र बाबूराम गुप्त 38 वर्ष अपने मुबारकपुर स्थित आवास पर सोए हुए थे की रात्रि 1:00 बजे के लगभग उसे सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। फातिमा चिकित्सालय के गहन चिकित्सा कक्ष में उनका उपचार चल रहा है।
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें