कासिमाबाद में डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित,


86 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त 436 में से मात्र 40 का हुआ निस्तारण 

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से प्रथम शनिवार को तहसील कासिमाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में किया गया।

समाधान दिवस के दौरान तहसील कासिमाबाद में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेजा गया।

जनपद की सातों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 436 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 46 में से 7, मुहम्मदाबाद में 76 में से 14, जमानियां में 49 में से 5, जखनियां में 86 में से 4, सैदपुर में 48 में से 2 तथा सेवराई में 45 में से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर भूमि एवं आपसी विवादों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लेखपालों को छोटी एवं सरल शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर आमजन को अनावश्यक परेशान न करने की हिदायत दी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद सुरेन्द्र कुशवाहा, तहसीलदार डॉ. मिथिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें