झरही नाले में तीन मासूम बच्चियां डूबीं, चार घंटे बाद पहुंची NDRF टीम, परिजनों में आक्रोश


Oplus_16908288

 

विशुनपुरा/कुशीनगर। विशुनपुरा विकासखंड के छोटी दुबौली गांव में रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे झरही नाले में डूबने से तीन मासूम बच्चियां लापता हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने राहत-बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के प्रति गहरा आक्रोश जताया।

 

बताया जाता है कि शिवानी (14) पुत्री शंभू चौहान, सपना (11) पुत्री शंभू चौहान और कुंदन (10) पुत्री रंजीत पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। तीनों झरही नाले के पुल पर बैठी थीं और नाले की तरफ पैर लटकाए हुए थीं। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया। बचने के प्रयास में उसने दूसरी बच्ची को पकड़ लिया और दूसरी ने तीसरी का हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान रेलिंग के नीचे खड़े कुंदन के भाई ने भी एक बच्ची का हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नीचे की स्थिति के कारण उसका हाथ छूट गया और तीनों बच्चियां एक साथ गहरे नाले में जा गिरीं।

 

कुंदन का भाई दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों बच्चियां पानी में डूबकर लापता हो चुकी थीं।

 

शंभू चौहान की चार बेटियों में शिवानी और सपना सबसे छोटी थीं। दोनों पढ़ाई करती थीं। शिवानी कक्षा छह और सपना कक्षा सात की छात्रा थी। उनके पिता टाइल्स मिस्त्री हैं। वहीं कुंदन कक्षा चार की छात्रा थी और उसके पिता रंजीत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।

 

सूचना पर नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि हादसे के करीब चार घंटे बाद एनडीआरएफ/गोताखोर टीम मौके पर पहुंची, जिससे बचाव अभियान शुरू होने में देरी हुई। घटना ने प्रशासन की आपदा तैयारी और त्वरित राहत व्यवस्थ�

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें