प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल के नेतृत्व में नंदगंज में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत


नंदगंज (गाज़ीपुर)समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल के नेतृत्व में नंदगंज आगमन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल का स्थानीय व्यापारियों एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के साथ पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, सदर विधायक जयकिशन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक त्रिवेदी राम, राज्य कमेटी सदस्य पिंटू पाल तथा समाजवादी पार्टी गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बदलाव का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, व्यापारी पंकज जायसवाल, राजेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, संदीप जायसवाल, अमन, विकास यादव, रामआशीष यादव, प्रभुनाथ राम सहित अनेक व्यापारी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें