मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय ने किया सम्मानित


बहादुरगंज। स्थानीय माता फुलिया देवी महिला पीजी कॉलेज मामपुर अलावलपुर महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शैक्षणिक उपलब्धियों से महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं क्रमशः नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा सृष्टि यादव, पैरामेडिकल की छात्रा प्रीति कुमारी, बी एस सी नर्सिंग में उत्तीर्ण छात्रा आकांक्षा कुशवाहा और अग्निवीर परीक्षा में भर्ती हुई छात्रा रूपाली गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।नउपरोक्त छात्राएं इसी कॉलेज से अपनी बीएससी की पढ़ाई की थी,बमहाविद्यालय प्रशासन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने रामनिवास यादव कहा कि छात्राओं की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सम्मानित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं महाविद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्राओं की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बृजेश यादव, झारखंडे यादव, शशिकांत चौरसिया, पंकज यादव, गोरेलाल शर्मा, शशिकांत, मेराज, गुलशन, धनंजय, गार्गी,सुनीता, सुमन, कालिका यादव, अनुराग शर्मा सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही,कार्यक्रम का संचालन सर्वेश सिंह ने किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें