नीट-UG 2026 में आदर्श कुमार राय ने हासिल की 4K रैंक, गाजीपुर का बढ़ाया मान


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

 

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के जमानिया तहसील अंतर्गत रेवतीपुर गांव की हिंदू राय पट्टी के निवासी तथा नई दिल्ली में शिक्षक दिनेश राय के पुत्र आदर्श कुमार राय ने नीट-UG 2026 परीक्षा में 4K रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, शुभचिंतकों एवं ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने आदर्श को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

आदर्श की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव रेवतीपुर तथा ननिहाल बैजलपुर में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नीट-UG में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आदर्श ने युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सफलता से पूरे जनपद को गौरव की अनुभूति हुई है।

 

आदर्श कुमार राय ने अपनी सफलता का श्रेय मां भगवती देवी, बाबा विश्वनाथ, माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा अपने नाना एवं रेवतीपुर के पूर्व कानूनगो वशिष्ठ राय के स्नेह और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

 

आदर्श ने बताया कि उनका लक्ष्य एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज भी गांवों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है और भविष्य में वह अपने ज्ञान एवं सेवा-भाव से समाज और देश के लिए योगदान देना चाहते हैं।

 

आदर्श कुमार राय की इस शानदार सफलता पर उनके पैतृक गांव रेवतीपुर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें