जिलाधिकारी गाजीपुर ने वृहद गोशाला पीपनार का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण में सब मिला संतोषजनक


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने विकास खण्ड सादात अन्तर्गत ग्राम पिपनार में बनाये गये वृहद गो-संरक्षण केन्द्र का बुधवार को अपराह्न बाद स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां रखे गए 421 गोवंश के खाने हेतु हरा चारा, भूसा एवं पीने के पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। गो-आश्रय स्थल पर हरे चारे की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को तत्काल हरे चारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देशित किया कि गो-आश्रय स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, छाया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जॉच की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होने कहा कि गोवंश के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्ध्तिा के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने गो आश्रय स्थल में मिट्टी भराई, पशुओं का हेल्थ ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कैंपस के अंदर मृत पशुओं के डिस्पोजल स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी सहित पल्लवी सेवा संस्थान एवं गोशाला प्रबंधक सन्तोष राय उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें