रामकोला पी० गन्ना समिति के चेयरमैन शांतिश शाही का निधन,संदिग्ध परिस्थित में हुए थे घायल,इलाज के दौरान मौत


 

 

कुशीनगर। रामकोला पी०

गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन शांतिश शाही का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिंगहा निवासी शाही बीते पांच दिनों से जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शांतिश शाही 1 जुलाई की रात बाइक से घर लौट रहे थे। खैरटिया नहर मार्ग पर वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिले। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनों ने उन्हें तुरंत गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन किया।

दो दिनों तक होश न आने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका लगातार इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शांतिश शाही के निधन की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। बड़ी संख्या में शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और शोक का माहौल है।

हालांकि, उनके घायल होने की परिस्थितियां अभी भी रहस्य बनी हुई हैं। लोग इस मामले को लेकर विभिन्न आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुड़ी हुई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें