कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी विवाहिता के पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर चाकू दिखा उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने,नगद पैसा लेने व जमीन बैनामा कराने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पति ने पुलिस को अपने दिये गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है।घर पर पत्नी अकेली रहती है।आरोप है कि इसी का फायदा उठा कर गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी के साथ चाकू दिखा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। पति का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उससे कई बार नकदी और सोने के गहने भी ले लिए तथा जमीन बैनामा करने की बात कह रहा।
पति ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

