छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में पुलिस पर तहरीर के आधार पर धारा न दर्ज करने का आरोप


कुशीनगर । पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के हरकाधुर मल्ल गांव निवासी राहुल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर कृषि विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी पर उसकी माता के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान-माल की धमकी दी। इसके बाद उसी दिन शाम को आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ गोलबंद होकर आया और उसकी माता तथा छोटे भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा धारा नहीं लगाया गया है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से धारा की बढ़ोत्तरी की मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें