राजकीय ट्यूबवेल पिछले छह माह से बंद,किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी,नर्सरी सूखने की कगार पर


सेवराई। तहसील के मगरखाई गांव में राजकीय ट्यूबवेल पिछले छह माह से बंद पड़ा है। मोटर और स्टार्टर में खराबी के कारण इसका संचालन ठप है, जिससे किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी हो रही है। पानी की कमी के कारण धान की नर्सरी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने बताया कि बारिश न होने से पहले ही फसलें संकट में हैं। ऐसे में राजकीय ट्यूबवेल के बंद होने से धान की नर्सरी की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों का आरोप है कि ट्यूबवेल पर तैनात ऑपरेटर उनसे संपर्क में नहीं रहता। ट्यूबवेल के संचालन की जिम्मेदारी गांव के ही एक किसान को सौंप दी गई है। किसानों ने बताया कि संबंधित विभाग को कई बार ट्यूबवेल की खराबी की सूचना दी गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल ट्यूबवेल की मरम्मत कराकर उसे चालू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे धान की नर्सरी को सूखने से बचाया जा सकेगा और किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल पाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें