सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा स्थित शिव शक्ति ऑटो मोबाइल (हीरो एजेंसी) पर शनिवार को हीरो मोटोकॉर्प की नई सुपर स्प्लेंडर 2.0 बाइक का अनावरण किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सेवराई तहसील अध्यक्ष विवेक सिंह विक्की और एजेंसी के प्रोपराइटर मुकेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से केक काटकर बाइक लॉन्च की।
इस अवसर पर प्रोपराइटर मुकेश उपाध्याय ने नई सुपर स्प्लेंडर 2.0 की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह बाइक आधुनिक फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और बेहतर माइलेज के साथ ग्राहकों के लिए पेश की गई है। इसमें वन-टच ऑन/ऑफ सिस्टम जैसे कई नए फीचर्स शामिल हैं।
उपाध्याय ने आगे कहा कि ये फीचर्स बाइक को अपने वर्ग में किफायती और उपयोगी बनाते हैं। इसके साथ ही इसकी माइलेज भी काफी पहले की बाइक की अपेक्षा करीब 5 किमी ज्यादा है। बेहतर प्रदर्शन और कम रखरखाव लागत के कारण यह बाइक ग्राहकों की पहली पसंद बनने की क्षमता रखती है।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में शिवम उपाध्याय, प्रीतम सिंह, गजानंद गिरी, चंदन सिंह, खुशबू कुमारी सहित एजेंसी के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।
