निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक थे स्व. दिलीप सिंह: सुमंत सिंह सकरवार


सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दिलीप सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुमंत सिंह सकरवार ने कहाकि स्व. दिलीप सिंह निर्भीक, निष्पक्ष एवं तेज-तर्रार पत्रकारिता के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से हमेशा समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और पत्रकारिता के प्रति समर्पण आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पत्रकारों एवं वक्ताओं ने भी स्व. दिलीप सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना और जीवन भर निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को जीवंत रखा। इस अवसर पर शैलेंद्र चौधरी, मारूफ अहमद खान, इजहार खान, इंद्रासन यादव, नुरूल होदा खान, विवेक गुप्ता, अजीत शर्मा, संतोष प्रसाद, विक्रांत बहादुर सिंह, सत्या उपाध्याय, बलदेव गहमरी, शौकत खान, हैदर अली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार विवेक सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्व. दिलीप सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें