योग भगाए रोग, स्वस्थ रहें सब लोग


किसान इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

 

​कुशीनगर (पिपरा बाजार): क्षेत्र के नागरिकों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से किसान इंटर कॉलेज, पिपरा बाजार में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सामान्य गतिविधियों के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय परिसर के प्रांगण में कार्यक्रम की शुरुआत सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 7:30 बजे प्रार्थना और ओंकार ध्वनि के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से मानसिक एकाग्रता और तनाव मुक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने “करें योग, रहें निरोग” और “स्वस्थ तन, सुंदर मन” जैसे नारों से ग्रामीणों को भी जागरूक किया।
​विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु प्रताप चौबे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योग दिवस का मुख्य लक्ष्य योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाकर इसे जन-आंदोलन का रूप देना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर छात्रों को योग के प्रति जागरूक करना है ताकि वे मानसिक रूप से सुदृढ़ बन सकें।स्वयंसेवकों के माध्यम से निकटवर्ती ग्रामों (पिपरा बुजुर्ग, मिठहा माफी और चितहा) में जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक योग के महत्व को पहुँचाना है।
​कार्यक्रम में चंद्रभूषण पांडेय अरुण दुबे,अरुंधति दुबे,सुग्रीव,मीरा सहित छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें