गाज़ीपुर के शिशुआपार में एक माह पूर्व से जला विद्युत् ट्रांसफार्मर नहीं शुरू हुआ सप्लाई , दूसरा ट्रांसफार्मर भी जला भीषण गर्मी में ग्रामीण त्रस्त विभाग नहीं कर रहा क्षमता वृद्धि


क्षेत्र के ग्राम शिशुआपार में विद्युत् ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व से जला हुआ है वह आज लगा अभी वह चार्ज होने के बाद सप्लाई देगा तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 124डी के किनारे लगे 25 केवीए का ट्रांसफार् आज जल गया जिससे ग्राम के लगभग 100 घर अंधेरे एवं भीषण गर्मी के शिकार हो गए है

सरकार एवं विभाग पर लोगों का गुस्सा चरम पर है लोग बोल रहे हैं कि सरकार का 2 दिन में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का आदेश सिर्फ दिखावा रह गया है

समाज सेवी प्रद्युम्न राय नें बताया कि ग्राम शिशुआपार में विद्युत् ब्यवस्था चरमरा गई है पूर्व में भी डायल 1912 पर एवं ट्विटर x के माध्यम से भी शिकायत की गई विभाग बार बार फर्जी रिपोर्ट लगाता रहा है

श्री राय नें बताया की इन सब समस्याओं को प्रदेश के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए. के शर्मा जी से टेलीफोन एवं मेल के माध्यम से जानकारी दी गई है जिस पर कार्यवाही हुई है एवं शनिवार को को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा अभी वह चालू भी नहीं हुआ तब तक दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया उसकी भी शिकायत तुरंत समाजसेवी श्री राय द्वारा तुरंत की गई विभाग नें बताया की शनिवार रात में या रविवार सुबह तक यह भी बदल कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी

पॉवर हॉउस सादात के जूनियर इंजिनियर नें बताया कि मेरे स्तर से क्षमता वृद्धि एवं जहाँ जहाँ ट्रांसफार्मर एवं पोल की आवश्यकता है उसका स्टीमेट बनाकर उच्चधिकारीयों को दे दिया गया है

सैदपुर डिपो के जूनियर इंजिनियर नें बताया कि शनिवार को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव में लग जायेगा

सादात विद्युत् उपकेंद्र के जूनियर इंजिनियर नें बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर भी शनिवार को रात तक चालू हो जायेगा

ग्रामीण लाले राय,दुर्गवीजय यादव, विजयी राय,आदर्श राय, त्रिवेणी राय, अनिल राय, वदामी देवी, राहुल राय, घूरन राजभर आदि लोगों नें जिलाधिकारी महोदय गाज़ीपुर से मांग की है की शिशुआपार ग्राम का विद्युत् सर्वे कराकर आवश्यकता अनुसार क्षमता बृद्धि कराकर बिजली व्यवस्था सही किया जाए

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें