भांवरकोल । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लाक मुख्यालय स्थित विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय स्मृति सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय जन कल्याण मेला, स्वास्थ्य /आरोग्य मेले के दूसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी देते हुए कहा की बहुत सी योजनाओं के लाभ से जानकारी के अभाव में भी पात्र वंचित रह जाते हैं। लगभग सभी योजनाओं की जानकारी विकासखंड स्तर पर लोगों को मिल सकती है। सरकारी कर्मचारी के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने में अपना भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने कहा कि मुख्यालय पर आयोजित इस मेले का भी उद्देश्य यही है कि लोग मेले में आकर सरकारी योजनाओं कृषि, स्वास्थ्य ,पशुपालन,समाज कल्याण, सहित ढेर सारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठायें। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण संतोष सिंह कुशवाहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा के चिकित्साधिकारी डॉक्टर नीरज चौधरी, स्वच्छता मिशन से धर्मेंद्र कुमार, कृषि विभाग से अनीश गुप्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से विनोद यादव,बाल विकास परियोजना से अंजू सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारी ने अपने-अपने विभाग से संबंधित चुनाव के विषय में व्यापक जानकारी लोगों को दी। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय, आनंद राय मुन्ना, राजेश मिश्र , विनोद राय, सतीश राय, मनोज पांडेय ,रवीन्द्र नाथ राय, अनिल कुमार राय आदि रहे।
कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएं – कृष्ण बिहारी राय
