तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन का शुभारम्भ खंड विकास अधिकारी सादात नें किया


सादात गाज़ीपुर। ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह की अध्यक्षता में इसका शुभारंभ हुआ। इस मेले का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।
शिविर में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पोषण विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग, विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग और लघु सिंचाई विभाग सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से संबंधित विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और जनता को उनसे जोड़ने का प्रयास किया।
इस त्रिदिवसीय मेले में बेसिक शिक्षा विभाग सादात ने एक आकर्षक और ज्ञानवर्धक स्टॉल लगाया। विभाग ने विद्यालयों में संचालित नवाचारी शिक्षण गतिविधियों, निपुण भारत मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों और बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जा रही प्रभावी शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विभिन्न टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री), गतिविधि आधारित शिक्षण और भाषा-गणित दक्षताओं के विकास से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
मेले में मीना मंच की नोडल सुमन चौहान, सुगमकर्ता सावित्री यादव, नोडल संकुल शिक्षक अवनी कुमार, नोडल शिक्षक संजय बर्नवाल, एआरपी रविन्द्र प्रताप और राजन गुप्ता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कंपोजिट विद्यालय मजुई की छात्रा रोशनी यादव और नाजिया जैसे बच्चों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
हालांकि, इस आयोजन में पांच में से केवल एक एआरपी और गिने-चुने शिक्षकों की उपस्थिति देखी गई। यह स्थिति विभागीय उदासीनता को दर्शाती है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें