योग सप्ताह के तहत तहसील सभागार सेवराई में कार्यक्रम आयोजित


सेवराई (गाजीपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील सभागार सेवराई में योग अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। अंत में सभी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार पंकज कुमार, बी ई ओ वकार खान,राजस्व निरीक्षक अवधेश यादव, मार्तंड कुमार,लेखपाल श्याम सुंदर,धर्मेंद्र यादव,काशी यादव,संजय यादव सहित ब्लॉक एवं तहसील के कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें