यूसुफपुर बाजार में अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी, एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने पैदल भ्रमण कर दिए सख्त निर्देश


मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और रोजाना लगने वाले जाम से परेशान आम जनता को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने यूसुफपुर बाजार का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों को अंतिम चेतावनी जारी की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. तिवारी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने रखे गए सामान को नाली तक की जगह छोड़कर व्यवस्थित रखें तथा सार्वजनिक मार्ग और पटरियों पर कब्जा न करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और अतिक्रमण में प्रयुक्त सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि नगर की अधिकांश पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सामान, बोर्ड और अन्य सामग्री रखकर सड़क और फुटपाथ को घेर लेते हैं। वहीं सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालक भी सड़क किनारे और पटरियों पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

तहसील गोलंबर से यूसुफपुर बाजार, बिठ्ठल मार्ग, यूसुफपुर मशीनरी रोड तथा बिठ्ठल चौराहा से क्रय-विक्रय समिति और गल्ला मंडी जाने वाले मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है। चौड़ी सड़कें सिकुड़कर संकरी गलियों जैसी दिखाई देने लगी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने कहा कि नगर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। लोगों की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए सभी दुकानदारों और नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से आम नागरिकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही यूसुफपुर बाजार को जाम और अतिक्रमण की समस्या से राहत मिल सकेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें