कृपाशंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के संगठन मंत्री


उतराव। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के पतार गांव निवासी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता कृपाशंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठन मंत्री (प्रांत संगठक) नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से गाजीपुर सहित पूरे काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

यह घोषणा जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग के दौरान की गई। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश जी के अनुमोदन तथा अखिल भारतीय सह-संयोजक डॉ. राजीव द्वारा नए दायित्वों की घोषणा की गई।

कृपाशंकर सिंह इससे पूर्व स्वदेशी जागरण मंच के काशी प्रांत सह-संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए दायित्व मिलने के बाद कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, स्वदेशी विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसी कार्यक्रम में सुजीत कुमार सिंह को गाजीपुर का जिला संयोजक तथा अभिषेक सिंह “मिंटू” को स्वदेशी जागरण मंच का जिला युवा प्रमुख नियुक्त किया गया। एक साथ गाजीपुर जनपद के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें