ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी, रास्ते के बीच खोदे गड्ढे का ग्रामीणों ने किया विरोध


करीमुद्दीनपुर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जहां एक ओर तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के चनकुर ग्राम सभा में निर्माण कार्य के दौरान गांव को करीब 30 अन्य गांवों से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग के बीचों-बीच गड्ढा खोद दिए जाने से आवागमन बाधित हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ने रास्ते को काटकर छोड़ दिया है, जिससे बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। कीचड़ और फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि मोटरसाइकिल और अन्य वाहन भी रास्ता पार नहीं कर पा रहे हैं।

समस्या से नाराज ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद एजेंसी द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराई जाए तथा खोदे गए रास्ते को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें