गाजीपुर۔जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (पंजीकृत) की जिला कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू केशरी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल बिंदु होटल के मालिक आलोक राय जी से उनके पुत्र विनीत राय की निर्मम हत्या के उपरान्त दुःख प्रकट करने आज उनके निवास अष्टभुजी कॉलोनी पहुंचा। जिलाध्यक्ष गुड्डू केशरी ने उनको भरोसा दिलाते हुए कहा कि गाजीपुर का सभी ट्रेड के लोग आपके साथ है और जरूरत पड़ने पर पीछे हटने वाले नहीं हैं जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा की प्रशासन यदि शीघ्र कोई गिरफ्तारी नहीं करता है तो व्यापार मंडल सभी संगठन को साथ लेकर के जिला प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा वहीं पर ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री रमेश यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन यदि समय रहते हुए इन गिरोहों पर अंकुश लगाता तो आज यह हादसा नहीं होता जबकि फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर केशरी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश हो गया है और यहां के कुछ अधिकारी भ्रष्ट हो गए हैं जिन पर लगाम लगाया जाना बहुत जरूरी है उनकी जांच कराकर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जबकि राइस मिल एसोसिएशन के श्रवण कुमार सिंह सिप्पू ने कहा कि भाजपा सरकार में इस तरह की घटना होना निन्दनीय हैं और सरकार की जीरो टोलरेंस पर तमाचा है इसकी मॉनिटरिंग स्वयं योगी जी को करते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए वहीं सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष अतीक अहमद राइनी ने कहा कि ऐसे कुकृत्य करने वाले अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। संवेदना प्रकट करने वालों में नगर महामंत्री आकाशदीप, राजेश गुप्ता विक्की गाजी, जिला उपाध्यक्ष क़मरुज़्ज़ाँ अंसारी, मैनुद्दीन भाई, अरुण कुमार जायसवाल इत्यादि लोग रहे।
पीड़ित परिजनों से मिला जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
