बेटी की विदाई के सदमे में मां की हार्ट अटैक से मौत शादी की खुशियां मातम में बदली



कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुवी बांध रामगढ़ क्षेत्र में एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बेटी की विदाई के बाद मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महुवी बांध मौजा निवासी राम अवतार गोंड की पुत्री खुशबू गोंड की बारात मधुबन क्षेत्र से आई थी। विवाह की सभी रस्में विधि-विधान और हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुईं। सुबह बेटी की विदाई भी खुशी के माहौल में हुई, लेकिन मां मालती देवी (65 वर्ष) अपनी बेटी की जुदाई का सदमा सहन नहीं कर सकीं।बताया जा रहा है कि विदाई के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी की और गाड़ी में बैठाया, लेकिन गाड़ी में ही उन्हें जोरदार हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, लोगों की भारी भीड़ उनके घर पर जुट गई। शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका मालती देवी अपने पीछे पति राम अवतार गोंड, चार विवाहित पुत्रियां तथा एक पुत्र पप्पू गोंड को छोड़ गई हैं। देर शाम गाजीपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की चर्चा पूरे इलाके में होती रही और लोग इसे प्रकृति का बेहद दुखद संयोग बताते नजर आए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें