सादात के खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव जांचौपरांत हुए जिला मुख्यालय से सम्बद्ध, सादात का चार्ज मनिहारी के बी. ई ओ हेमवंत कुमार को मिला 


सादात -गाज़ीपुर

 

सादात के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सीताराम यादव को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर मनिहारी के खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार को सादात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) उपासना रानी वर्मा ने जिलाधिकारी के आदेश पर की है। बीएसए ने बताया कि सीताराम यादव को सुचारू पर्यवेक्षण और शासन द्वारा निर्देशित कार्यों का समयबद्ध अनुपालन न करने के कारण जिला कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांचोपरांत यह कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें