ऑपरेशन सिंदूर का पहला वर्षगांठ मनाया गया


गाजीपुर जनपद के हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर,में 92 यू० पी० बटालियन ,गाजीपुर के आदेशानुसार ऑपरेशन सिंदूर का पहला वर्षगांठ मनाया गया जिसके तहत सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात कैडेट्स द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। कैडेट्स को ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य ,नेतृत्व एवं परिणाम पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ ऑपरेशन सिंदूर के साहसिक कार्यों तथा देश के प्रति कर्तव्यों को ए० एन० ओ० राकेश जोसफ द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर बटालियन से नियुक्त पी आई हवलदार दिलीप मांगर तथा कुल 43 एन०सी०सी० कैडेट्स उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें